2. यह त्योहार जनवरी महीने में मनाया जाता है।
3. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।
4. मकर संक्रांति पर लोग स्नान करते हैं।
5. तिल और गुड़ के लड्डू खाए जाते हैं।
6. बच्चे इस दिन पतंग उड़ाते हैं।
7. आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है।
8. यह त्योहार फसल की खुशी का प्रतीक है।
9. मकर संक्रांति से दिन बड़े होने लगते हैं।
10. यह त्योहार हमें खुशी और भाईचारे का संदेश देता है।