1. हिरण एक सुंदर और तेज जानवर है।
2. यह जंगलों और घास के मैदानों में रहता है।
3. हिरण शाकाहारी जानवर है।
4. यह घास, पत्तियाँ और फल खाता है।
5. हिरण बहुत तेज दौड़ सकता है।
6. नर हिरण के सिर पर सींग होते हैं।
7. हिरण झुंड में रहना पसंद करता है।
8. यह बहुत डरपोक और सतर्क होता है।
9. हिरण देखने में बहुत आकर्षक लगता है।
10. हमें हिरणों की रक्षा
करनी चाहिए।