1. लोमड़ी एक चालाक जंगली जानवर है।
2. यह जंगलों और खेतों के पास रहती है।
3. लोमड़ी मांसाहारी जानवर है।
4. यह छोटे जानवरों और पक्षियों का शिकार करती है।
5. लोमड़ी रात में अधिक सक्रिय रहती है।
6. इसकी पूँछ लंबी और घनी होती है।
7. लोमड़ी बहुत तेज और फुर्तीली होती है।
8. यह अपनी समझदारी के लिए जानी जाती है।
9. लोमड़ी अलग-अलग आवाजें निकाल सकती है।
10. हमें लोमड़ियों और अन्य
जंगली जानवरों से
दूरी बनाकर रखनी
चाहिए।